UNBELIEVABLE RECORDS OF CRICKET

CRICKET का वो मैच जिसमे एक गेंद में ही बन गए थे 268 रन:

Unbelievable records in cricket

नमस्कार दोस्तो ,आज मैं शुभम आपको बताऊंगा क्रिकेट के खेल के 4 गजब रिकार्ड्स के बारे में जिसपर शायद ही आप विश्वास कर पाएंगे:

Cricket के खेल की सबसे ज्यादा लोकप्रियता अगर कही हैं तोह वो भारत ही हैं।हमारा राष्ट्रीय खेल भले ही हॉकी हैं क्रिकेट के लिए प्यार हमारे यह सर चढ़ कर बोलता हैं ।क्रिकेट के खेल की शुरुवात भले ही भारत मीन हुई लेकिन इसे सबसे ज्यादा लोकप्रियता तोह भारत में ही मिली हैं।आज मैं इसी क्रिकेट के खेल के पाँच ऐसे रिकॉर्ड बताऊंगा जिसपर आप शायद ही विश्वास कर पाएंगे- तोह चलिए शुरू करते हैं-

1.1 बॉल में 268 रन

जी हां!!सही पढ़ा आपने !इस लाइन को पढ़कर शायद आपको यह बकवास या नामुमकिन लग रहा होगा और सोच रहे होंगे कि क्या बकवास हैं -1 बॉल में 268 रन कैसे बन सकते हैं पर यकीन मानिए ऐसा हुआ हैं।चलिए में आपको पूरी कहानी बताता हूं-

1894 की बात हैं वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया के bunburry में एक फर्स्ट क्लास मैच चल रहा था जिसमे दो टीम्स victorians और वेस्टर्न ऑस्ट्रेलिया आपस में भीड़ रही थी ।victorians ने टॉस जीता और बल्लेबाज़ी करने का फैसला किया।victorians के खिलाड़ी ने जब पहली बॉल खेली तोह वो बॉल पेड़ पर जाकर अटक गयी ।विरोधी टीम ने बॉल घूम होने का सिग्नल देने  को कहा परंतु अंपायर बॉल को फंसी हई देख पा रहे थे इसलिए उन्होंने बॉल को गुम हुआ घोषित करने से मना कर दिया।

कोई रास्ता ना होने पर एक कुल्हाड़ी मंगवाई गयी और पेड़ को नीचे लाने का प्रयास होने लगा मगर वो असफल हुए ।इस समय में ही दूसरी टीम ने भागना शुरू कर दिया था और वो लगातार रन लेते जा रहेH थे ।विरोधी टीम ने फिर एक गोली मंगवाई और लगातार बॉल पर निशाना लगाते गए कि बॉल कैसे भी नीचे आ जाये और आखिरकार बहुत निशाने चुकने के बाद एक निशाना लग गया और बॉल नीचे आ गयी पर तब तक बहुत देर हो चुकी थी और दूसरी टीम ने 268 रन भाग लिए थे ।उस टीम ने ऐसा करके वर्ल्ड रिकॉर्ड स्थापित किया और इसके बाद मैच वही समाप्त कर दिया गया।

2.6 गेंदों में 6 विकेट 

Unbelievable records in cricket

जी हां सही पढ़ा आपने !!इंग्लैंड के 13 साल के Luke Robinson ने यह वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया ।उन्होंने ऐसा अपने स्कूल के तरफ से क्रिकेट खेलते हुए किया।सबसे मजेदार बात यह हैं कि उनके ऐसे करते समय उनके कई परिवारवाले ग्राउंड में ही मौजूद थे  जिसमें उनके पिता अंपायर के रूप में और उनके दोनों भाई फील्डर के रूप में।उनके पिता ने कहा कि वो विश्वास नही कर पा रहे थे कि क्या सच में ऐसा हो रहा था।

3.एक गेंदबाज़ ने ही लिए दस विकेट वनडे मैच में-
Unbelievable records in cricket

नेपाल के महबूब आलम ने 50 ओवर के मैच में दस्सो  विकेट अपने नाम किये।इससे पहले टेस्ट मैचेस में तोह ऐसा कई बार हुआ था लेकिन वनडे क्रिकेट में ऐसा पहली बार हुआ था हालांकि यह फर्स्ट क्लास मैच में हुआ था।ऐसा करते ही महबूब आलम ने वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

4.एक ओवर में 92 रन

Unbelievable records in cricket

बांग्लादेश के सूजन मोहम्मद ने ऐसा कारनामा किया था ।इस बात पर विश्वास करना कठिन हैं लेकिन ऐसा सच में हुआ था ।यह ओवर वर्ल्ड क्रिकेट का सबसे महंगा और सबसे बुरा ओवर साबित हुआ जिसके कारण सूजन को दस साल के लिए बैन कर दिया गया और इसके साथ ही उनका क्रिकेट कैरियर समाप्त हो गया।इस ओवर में उन्होंने सबसे ज्यादा 15नो बॉल और सबसे ज्यादा 13वाइड बॉल डाली जिसमे 4 लीगल बॉल्स सहित 92 रन दिये जिससे विरोधी टीम ने एक ओवर में ही जीत हासिल कर ली।

हमारा ब्लॉग पढ़ने के लिए आप का शुक्रिया ।आपको यह ब्लॉग कैसा लगा हमें कमेंट कर के जरूर बताएं।



Share this:

Post a Comment

 
Copyright © JAANKAARIPOINT. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates