ऑनलाइन टीचिंग:आज के समय में बढ़ रही हैं ऑनलाइन टीचर्स की डिमांड


हमारे देश में अच्छे शिक्षको की बेहद कमी हैं।छात्रों को अच्छे शिक्षक नही मिल पाते जिससे उनके ज्ञान का विस्तार नही हो पाता ।ऐसे में ऑनलाइन टीचिंग के आने से इस क्षेत्र में बड़ा परिवर्तन आया हैं।ऑनलाइन लर्निंग के चलते ही ना केवल छात्रों को अच्छे शिक्षक मिल रहे हैं बल्कि अपने क्षेत्र के विशेषज्ञ भी छात्रों को बेहतर जानकारी देने में रुचि दिख रहे हैं।यदि आपको भी किसी क्षेत्र की अच्छी जानकारी हैं और आपको भी लगता हैं कि आप भी छात्रों बेहतर जानकारी प्रदान कर सकते हैं तो आप भी इस माध्यम से एक बेहतरीन शिक्षक बन कर अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
किन किन क्षेत्रो में हैं मांग:
आज के समय में ऑनलाइन लर्निंग की मांग काफी क्षेत्रो में हैं।ट्रेनिंग कम्पनीयो,कॉलेजो और विश्वविद्यालयों में किसी भी विषय की गहन जानकारी रखने वालों की मांग बढ़ती जा रही हैं । इस वजह से कुछ लोग ऑनलाइन टीचिंग को पार्ट टाइम वर्क बनाकर कर रहे हैं और कुछ लोगो ने ऑनलाइन टीचिंग को ही अपना प्रोफेशन ही बना लिया हैं।ऑनलाइन टीचिंग की सबसे मुख्य बात यह हैं कि यह घर बैठे भी की जा सकती हैं और इसमें कोई सेट टाइमिंग भी नही हैं आप अपने समय के अनुसार समय निर्धारित कर सकते हैं।खासतौर पर यह सबसे ज्यादा फायदेमंद महिलाओं और रिटायर्ड लोगो के लिए हो सकता हैं जो इस माध्यम से अपने कैरियर को एक अलग ऊंचाई और अपनी एक अलग पहचान बना सकते हैं।
कैसे होता हैं काम:
ऑनलाइन टीचिंग का काम पाने के लिए ऑनलाइन ट्यूटोरियल सर्विस सेन्टर में अप्लाई करना पड़ता हैं।फिर टेलीफोनिक interview और आवश्यकता पड़ने पर वीडियो कॉन्फ़्रेंसिंग के द्वारा कैंडिडेट सेलेक्ट किया जाता हैं।बहुत ऐसी कंपनिया हैं जो ऐसे ट्यूटर हायर करती है जो लैंग्वेज स्किल्ड,एक्सटेंट एक्सपर्ट और प्रोफेशनल कोर्स के जानकार होते हैं।ऑनलाइन ट्यूटोरियल सर्विस सेन्टर छात्र,उनके सिलेबस,टाइम टेबल और कोर्स के हिसाब से योग्य ट्यूटर का सिलेक्शन करते हैं।छात्र आजकल कंपीटिटिव एग्जाम के लिए भी ऑनलाइन ट्यूटर की मदद लेते हैं।प्राइवेट कम्पनीज और विभिन्न शिक्षण संस्थानो द्वारा दी जा रही ऑनलाइन लर्निंग की सुविधा के लिए भी ट्यूटर की डिमांड होती हैं।आप अगर अनुभवी हैं तोह अच्छे अनुभव के आधार पर टुटाएंग सेंटर भी खोल सकते हैं।ऑनलाइन वर्कशॉप्स और ऑनलाइन सेमिनार्स के लिए भी ट्यूटर्स की डिमांड होती हैं।
कैसे बने ऑनलाइन टीचर:
ऑनलाइन टीचर बनाने की लिए बीएड ,पीएचडी करने की जरूरत नही होती सिर्फ आपको किसी विषय की गहरी जानकारी होनी चाहिए।इसके अलावा आपके पास अपना कंप्यूटर, ब्रॉडबैंड कनेक्शन, माइक्रोफोन,हैडफ़ोन,डिजिटल पेन,कंप्यूटर अटैच्ड इलेक्ट्रोनिक बोर्ड या शेयर स्क्रीन व वेब कैमरा वीडियो चैट करने के लिए होनी ही चाहिए।आपको छात्रो के करंट सिलेबस अप तू डेट रहना होगा।लेकिन अगर आप किसी इंस्टिट्यूशन से जुड़ना चाहते हैं तब आपके पास डिग्री होनी ही चाहिए।
ऑनलाइन टीचिंग के तरीके:
लाइव वर्चुअल क्लासेज:
यह क्लासेज क्लासरूम लेक्चर्स की ही तरह होते हैं जिसमे शिक्षक वीडियो के माध्यम से छात्रों को पढ़ाता हैं जिसमे वह क्लासरुम ब्लैकबोर्ड की तरह ब्लैकबोर्ड में टॉपिक को प्रेजेंट कर सकता हैं।
रिकार्डेड लेक्चर्स या मैसिव ओपन ऑनलाइन कोर्स:
ऐसे कोर्स यूनिवर्सिटी लेवल के कोर्स होते हैं जो छात्रों को अकादमिक विकास के वेब लेक्चर और ऑनलाइन मटेरियल प्राप्त कराते हैं।
वन तू वन क्लासेज:
इसमे शिक्षक internet के जरिये केवल एक ही छात्र से कनेक्ट होते हैं ।एक ही छात्र पर फोकस होने के कारण ये छात्रों का सबसे पसंदीदा माध्यम होता हैं क्योंकि इससे वो अपने समस्या का समाधान आसानी से पा लेते हैं।






Post a Comment