De De Pyaar De Movie Review:

De De Pyaar De Movie Review::मनोरंजन और इमोशन से भरपूर मूवी हैं दे दे प्यार दे।                                         
De De Pyaar De movie review


प्यार उम्र देखर नही किया जाता है ,प्यार तोह बस हो जाता हैं पर हमउम्र होकर आपसी विचार और तालमेल सही न बैठे तोह प्यार में दरार पड़ना तोह तय हैं,इसी कहानी के साथ रिलीज हुई हैं फ़िल्म दे दे प्यार दे -यह मनोरंजन और इमोशन के साथ सोसाइटी को एक सोशल मैसेज देने वाली फिल्म हैं।

अकिव अली के निर्देशन में बनी दे दे प्यार दे में अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह लीड रोल में हैं और फिल्म को भूषण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग ने प्रोड्यूस किया है। कहानी, लंदन में रह रहे आशीष मेहरा (अजय ) की है जो वहां फाइनेंस कारोबार से अजय देवगनजुड़ा है। मालदार है लेकिन कुल्लू में रह रही अपनी बीवी और दो बच्चों को छोड़ चुका है। बिना टेक्निकली डिवोर्स के। वहीं उसकी मुलाकात एक हाउस पार्टी में आयशा खुराना (रकुल) से होती है जो जॉब के साथ एक बार में काम करने वाली इंडिपेंडेंट लड़की है। दोनों के बीच प्यार होता है। ये जानते हुए भी कि आशीष की उम्र 50 और आयशा की 26 है, दोनों शादी करना चाहते हैं लेकिन उससे पहले आशीष अपनी इस गर्लफ्रेंड को अपने परिवार से मिलाने ले जाता है। यहां उसकी लड़की की शादी के लिए रिश्ता आया हुआ है। अपने लन्दन वाले प्यार को छिपाने के चक्कर में उसे झूठ का भी साथ निभाना पड़ता है। इसके बाद क्या कुछ होता है ये आप फिल्म में देख सकते हैं।

एक्टिंग की बात करें तोह रकुलप्रीत ने जबरदस्त एक्टिंग की हैं ।आइशा के बिंदास किरदार को उन्होंने भरपूर तरीके से निभाया हैं ।तब्बू तोह हमेशा से ही ज़बरदस्त एक्ट्रेस रही हैं उन्होंने इस फ़िल्म में भी जबरदस्त एक्टिंग की हैं।अजय देवगन ने भी अपने किरदार को बखूबी निभाया है।अजय देवगन की बेटी का रोल भी इनायत सूद ने अचे ढंग से निभाया हैं।जिमी शेरगिल ने जबरदस्त कॉमेडी पंचेस दिए हैं और आलोकनाथ और कुमुद मिश्र ने भी अपने एक्टिंग से निराश नही किया हैं ।

फ़िल्म की राइटिंग कमाल की हैं ,फ़िल्म आपको किसी भी भाग में बोर नही होने देगी। लव रंजन कमाल के राइटर हैं ,उन्हें इससे पहले भी प्यार का पंचनामा ,प्यार का पंचनामा 2 और सोनू के टीटू की स्वीटी से इस बात को साबित किया हैं।आकिब अली जी ने बेहतरीन डायरेक्शन और एडिटिंग की हैं ।इस फ़िल्म को में 5 में से 4.5 स्टार्स देंना चाहूंगा।

De De Pyaar De movie review




निर्देशक -अकिव अली
स्टार कास्ट - अजय देवगन, तब्बू और रकुल प्रीत सिंह
निर्माता - भूषण कुमार, लव रंजन और अंकुर गर्ग

रेटिंग -4.5/5 स्टार्स

हमारे दे दे प्यादेर दे मूवी रिव्यु को पढ़ने के लिए शुक्रिया।


De De Pyaar Deराकुलप्रीत

Share this:

Post a Comment

 
Copyright © JAANKAARIPOINT. Designed by OddThemes | Distributed By Gooyaabi Templates